नमस्कार दोस्तों क्या आप को विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय कौन सा है इसके बारे में पता है। बहुत सारे लोग इसके बारे में नहीं जानते होंगे। अगर आप लोगो को भी इसके बारे में नहीं पता है तो आप इस पोस्ट को जरूर पढ़े। आज के इस पोस्ट में हम आप को Vishv Ka Pratham Vishwavidyalaya Kaun sa hai विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय कौन सा है और विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है?इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। तो चलिए शुरू करते है और जानते है की विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय कौन सा है –
Table of Contents
विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय कौन सा है | Vishv Ka Pratham Vishwavidyalaya Kaun sa hai .
विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय कौन सा है ?
आपने तक्षशिला विश्वविद्यालय के बारे में सुना ही होगा यह विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय है। इसे 700 वर्ष ईसा पूर्व में बनाया गया था और आज भी यह विश्व विद्यालय मौजूद है। आप जानकर हैरान होंगे कि यह भारत में मौजूद है आज के समय में भारत भले ही शिक्षा में पिछड़ा हुआ देश है लेकिन भारत हमेशा से ऐसा बिल्कुल भी नहीं था।
प्राचीन समय में भारत शिक्षा का केंद्र हुआ करता था। तक्षशिला में पूरे विश्व भर से लोग पढ़ने के लिए आते थे। तक्षशिला विश्वविद्यालय में पूरे विश्व भर से 10,500 से अधिक छात्र अध्ययन करते थे। यहां पर बड़े बड़े विद्वानों ने शिक्षा प्राप्त की है। आचार्य चाणक्य और पाणिनी ने भी तक्षशिला विश्वविद्यालय से ही शिक्षा प्राप्त की थी।
यहां पर भारत सहित चीन, सीरिया, ग्रीस और बेबिलोनिया के छात्र पढ़ते थे। इस विश्वविद्यालय में वेतनभोगी शिक्षक नहीं हुआ करते थे और न ही यहां किसी विशेष प्रकार का पाठयक्रम हुआ करता था। यहां पर लगभग 64 विषयों का अध्ययन कराया जाता था। ऐसा माना जाता है कि जब सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया उस समय पर तक्षशिला विश्वविद्यालय में 10 हजार 500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।
इसे भी पढ़े – हिचकी क्यों आती है ?
विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है?
विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय तक्षशिला वर्तमान पाकिस्तान के रावलपिडी से 18 मील उत्तर की और स्थित था। यह जहां स्थित था उसके बारे में यह माना जाता है कि श्री राम के भाई भरत, के पुत्र तक्ष ने उस समय इस नगरी की स्थापना की थी।
तक्षशिला विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति कौन था?
ह्वेनसांग के समय में इस विश्वविद्यालय के कुलपति ‘शीलभद्र’ थे। हालाकि तक्षशिला को सबसे पहले जनरल कनिंघम ने खोजा था इसका उत्खनन का कार्य 1912 में सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में किया गया था। तक्षशिला विश्वविद्यालय को 1980 में UNESCO के विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़े – गणित की खोज किसने की थी ?
तक्षशिला के संस्थापक कौन है?
इसके कुछ जिक्र माइथोलॉजी में भी मिलने के कारण ऐसा माना जाता है कि इसके संस्थापक भगवान श्री राम के भाई भरत के बेटे तक्ष को तक्षशिला के संस्थापक के रूप में माना जाता है। इसका पुराना नाम तक्षिता से भी जाना जाता था। महाभारत के अनुसार तक्षशिला नगरी गांधार में होनी चाहिए।
तक्षशिला में छात्रों का प्रवेश उस समय कैसे होता था?
ऐसा कहा जाता है कि जब छात्र अपनी अपनी प्राथमिक अैर माध्यमिक शिक्षा दुसरे जगह पूरी करने के बाद छात्रों को तक्षशिला में प्रवेश दिया जाता था। जब छात्र प्रवेश लेते थे उस समय उनका आयु 16 वर्ष से अधिक होता था। यहां छात्र 6 से 8 साल तक यहां पर विद्या का अध्ययन करते थे। ऐसा माना जाता है कि जिनके पास धन नहीं होता था वह कुछ काम करके अध्ययन करते थे। यहां पढ़ने के लिए उनकी उच्च चरित्रवान और गुणवान होना होता था तब जाकर ही उनका प्रवेश संभव हो पाता था।
इसे भी पढ़े – दिल्ली का पुराना नाम क्या था ?
तक्षशिला विश्वविद्यालय का इतिहास
तक्षशिला को विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय माना जाता हैं यहां पर बहुत से बड़े बड़े विद्वानों ने शिक्षा ग्रहण की है। गांधार नरेश के संरक्षण में इसका संचालन कई वर्षों तक चलता रहा। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भरत के पुत्र तक्ष ने इसकी स्थापना की है। 6 वीं शताब्दी के अंत में अरब और तुर्क आक्रान्ताओं ने इस यूनिवसिर्टी का विध्वंस कर दिया। इतिहास में इसके कई नामों से जाना गया है इसे निम्नलिखित नामों से पहचान या जाना गया है – छेंदीमस्तक, धर्मचक्र भूमिका, शाह की ढेरी, कुणाल देश, टेक्सिला, शाकम्भरी, तक्षशिला और ग़ज़नी के नाम से जाना गया है।
इसे भी पढ़े – रावण के पिता का नाम क्या था ?
तक्षशिला विश्वविद्यालय से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें:-
तक्षशिला विश्वविद्यालय के बहुत सारे राज और पहेलियां जिनके बारे में अभी तक खोजा या अच्छे से जाना नहीं गया है इनके कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए निम्नलिखित हैं –
- ऐसा कहा जाता है कि आयुर्वेद के महान विद्वान चरक ने भी यही से शिक्षा प्राप्त की थी।
- बौद्ध धर्म की शाखा का विकास तक्षशिला विश्वविद्यालय में ही मिलता है ऐसा माना जाता है।
- तक्षशिला को Global Heritage में शामिल करने पर पाकिस्तान की सरकार ने भी महत्वपूर्ण संरक्षण के प्रयास किए गए हैं।
- तक्षशिला एक व्यापक संरक्षण और रखरखाव के कारण, एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में स्थित है।
- तक्षशिला को पहले “कट स्टोन का शहर” के नाम से भी जाना जाता था।
इसे भी पढ़े – ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है?
प्राचीन काल में तक्षशिला और नालंदा की प्रसिद्धि के पीछे क्या कारण थे?
प्राचीन काल में तक्षशिला और नालंदा विश्व स्तर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि यहां विशेष प्रकार की शिक्षा प्रदान कि जाती थी। यहां की शिक्षक विशेष प्रकार के विषय का अध्ययन करवाते थे। पुराने समय में यह शिक्षा का केंद्र माना जाता था।
तक्षशिला के प्रसिद्ध विद्वान कौन थे?
तक्षशिला के प्रसिद्ध विद्वान के रूप में आचार्य कश्यप मातंग को माना जाता है जिन्होंने चीन में बौद्ध धर्म का प्रचार किया था वह भी तक्षशिला के विद्यार्थी थे। पहले वे यहीं पर शिक्षा ग्रहण किए उसके बाद वे तक्षशिला वश्वविद्यालय में ही नियुक्त हो गए थे।
इसे भी पढ़े – खडूस का मतलब क्या होता है ?
तक्षशिला का पतन कैसे हुआ ?
यह हूणों के आने के बाद पतन होना शुरू हो गया था यह कुषाण शासन के तहत तक्षशिला सुरक्षित और संरक्षित था। अरब आक्रमणों ने इसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया उसके बाद यह केवल खंडहर बनकर रह गया है।
FAQ – Vishv Ka Pratham Vishwavidyalaya Kaun sa hai
सवाल – विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय कौन सा है ?
जवाब – आपने तक्षशिला विश्वविद्यालय के बारे में सुना ही होगा यह विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय है।
सवाल – विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है?
जवाब – विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय तक्षशिला वर्तमान पाकिस्तान के रावलपिडी से 18 मील उत्तर की और स्थित था।
सवाल – तक्षशिला विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है?
जवाब – पाकिस्तान के रावलपिडी से 18 मील उत्तर की और स्थित था।
सवाल – तक्षशिला के संस्थापक कौन है?
जवाब – इसका जवाब ऊपर पोस्ट में दिया गया है।
इसे भी पढ़े – भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त कौन थे ?
निष्कर्ष –
आशा करता हूँ की आप को यह जानकरी अच्छी लगी होगी। दोस्तों हमने आप को इस पोस्ट में Vishv Ka Pratham Vishwavidyalaya Kaun sa hai विश्व का प्रथम विश्व विद्यालय कौन सा है ? इसके बारे में पूरी जानकरी दी है। अगर आप को इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट में पूछ सकते है , हम आप के सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद।